A2Z सभी खबर सभी जिले की

सरकार सिर्फ वोट के लिए जागती है: शकुंतला रावत

बानसूर विधानसभा क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

पूर्व केबिनेट मंत्री व कांग्रेस नेता शकुंतला रावत ने बानसूर विधानसभा क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराध बढ़ रहा है और आमजन भयभीत है।

शकुंतला रावत ने कहा कि दिनदहाड़े गोलियों से लोगों को मारा जा रहा है और पुलिस कुछ नहीं कर रही है। जून महीने में ही कई मर्डर की घटनाएं हो चुकी हैं। शकुंतला रावत ने कहा कि किसानों को बिजली और ट्रांसफार्मर नहीं मिल रहे हैं। बिजली विभाग के कर्मचारी और अधिकारी कह रहे हैं कि कांग्रेस की सरकार नहीं है, इसलिए किसानों को सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। शकुंतला रावत ने आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ वोट के लिए जागती है और बाकी समय सोती रहती है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की बीजेपी सरकार चार साल तक सोती रहती है और सिर्फ चुनाव के समय जागती है।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button