A2Z सभी खबर सभी जिले की

बस्ती – हलुआ बाजार में अटल स्मृति सम्मेलन का हुआ आयोजन*

बस्ती – हलुआ बाजार में अटल स्मृति सम्मेलन का हुआ आयोजन*

*पूर्व विधायक सीपी शुक्ला के नेतृत्व में अटल स्मृति सम्मेलन हुआ आयोजित

*अटल स्मृति सम्मेलन के मुख्य अतिथि थे पूर्व राज्यसभा सांसद जय प्रकाश निषाद

भाजपा पार्टी ने निर्देश पर पूरे देश में मनाया जा रहा है अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन

Related Articles

कप्तानगंज, बस्ती — भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जा रहा है। पार्टी के निर्देश पर प्रत्येक जिले एवं विधानसभा क्षेत्रों में उनके जन्मदिन के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में विधानसभा 308 कप्तानगंज में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सीपी शुक्ला के नेतृत्व में केडी इंटर कॉलेज, हलुआ बाजार में अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन अटल स्मृति सम्मेलन के रूप में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा उनके जीवन और संघर्षों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई ने अपने पूरे जीवन में अनेक संघर्षों का सामना किया और भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया, जिसे पार्टी कभी नहीं भूल सकती।
जयप्रकाश निषाद ने निषाद समाज से एकजुट होकर भाजपा का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जिसमें निषाद समाज सुरक्षित है और उसके उत्थान के लिए पार्टी पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के दौरान माझा ग्राम प्रधान साहबदीन निषाद ने बड़ी संख्या में निषाद समाज के लोगों के साथ कप्तानगंज चौराहे पर मुख्य अतिथि का स्वागत किया और काफिले के साथ कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे।
इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद, पूर्व विधायक सीपी शुक्ला, प्रमुख प्रतिनिधि गौर जटाशंकर शुक्ल, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, राजन निषाद, रामवृक्ष निषाद, नयन निषाद, हृदय राम, रामभवन निषाद सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!