

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
हमीरपुर। थाना कोतवाली नगर पुलिस और एसओजी टीम के संयुक्त प्रयास से 25,000 रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त सोनू पुत्र रामदास (निवासी ग्राम कलौलीतीर, कोतवाली नगर) को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पर मुकदमा संख्या 263/25 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज था।
यह मामला 15 दिसंबर 2025 को ग्राम बरदहा में एक 35 वर्षीय महिला का शव खेत के पास मिलने से जुड़ा है। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 18 फरवरी 2026 को 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
गिरफ्तारी में कोतवाली नगर पुलिस और एसओजी टीम की अहम भूमिका रही। आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।