A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:कथा व्यास ने महात्माओं की बताईं तीन श्रेणियां

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

सुमेरपुर हमीरपुर। श्री गायत्री तपोभूमि प्रांगण में चल रही राम कथा के चौथे दिन कथा व्यास ने कहा कि मनुष्य की ग्रह दशा तभी खराब होती है। जब उसकी दिशा बदल जाती है। उन्होंने कालनेमि और राजा भानु प्रताप की कथा का उल्लेख करते हुए कहा कि दिशा गलत होने के कारण राजा को श्राप का भागी बनना पड़ा था।

दशपंच नाम जूना अखाड़ा छत्तीसगढ़ के महामंडलेश्वर कथा व्यास आत्मानंद गिरि जी महाराज ने चौथे दिन राम कथा का सुंदर वृतांत सुनाते हुए कहा कि दिशा बदल देने से मनुष्य की ग्रह दशा में स्वत: सुधार हो जाता है। उन्होंने कहा कि राजा भानु प्रताप की दिशा गलत होने के कारण उन्हें श्राप का भागीदार बनना पड़ा था। उन्होंने कहा कि महात्मा तीन प्रकार के होते हैं। जिसमें असली, नकली और फसली हैं।यह कटु सत्य है। इसलिए जो कुछ बनना है वह हमेशा असली ही बने। नकली फसली बनना गलत दिशा में जाना है। कथा सुनने के लिए पंडाल खचाखच भरा हुआ था।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!