

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
सुमेरपुर हमीरपुर। श्री गायत्री तपोभूमि एवं काशीराम कॉलोनी के मध्य कडोरन नाले में बनने वाले रपटे की स्वीकृत प्रदान हो गई है। मार्च तक निर्माण के लिए बजट जारी होगा।
सदर विधायक डॉ मनोज कुमार प्रजापति ने कस्बे के कडोरन नाला एवं बिरखेरा में रपटा निर्माण का प्रस्ताव रखा था। इसके अलावा उन्होंने किसवाही एवं परहेटा में चंद्रावल नदी में रपटे का प्रस्ताव शासन को भेजे थे। इनमें किसवाही में रपटे का निर्माण पूर्ण हो गया है। परहेटा के रपटे का निर्माण इसी माह शुरू हो जाएगा। इसके लिए 13 नवंबर को भूमि पूजन की तैयारी हो रही है।
सदर विधायक ने बताया कि तपोभूमि एवं काशीराम कॉलोनी के मध्य बनने वाला रपटा स्वीकृत हो चुका है। इसके निर्माण के लिए मार्च तक बजट जारी हो जाएगा। बरसात के पूर्व निर्माण शुरू हो सकता है। इसके बनने से कस्बा वासियों तपोभूमि आने-जाने में सुविधा होगी और कई किलोमीटर का चक्कर बचेगा साथ ही खूनी हाईवे से आने जाने से मुक्ति मिलेगी।