A2Z सभी खबर सभी जिले की

भाजपा ने टिफिन बैठक करके संगठन की मजबूती पर की चर्चा

 उदलियास | भारतीय जनता पार्टी मंडल सुवाणा की टिफिन बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में भडाणा वाटिका सुवाणा पंचायत समिति के पालड़ी में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि आदरणीय विधायक महोदय उदय लाल भडाणा साहब, जिला उपाध्यक्ष विशाल गुरु, जिला मंत्री लादू लाल जाट, पूर्व मंडल अध्यक्ष बालू आचार्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष भंवर खरवास, भाजपा मंडल मंत्री गोपालनाथ योगी तथा सैकड़ों ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। टिफिन बैठक में सभी कार्यकर्ता बंधु अपने घर से भोजन बना के लाए और सभी ने साथ बैठ कर भोजन किया। तथा विधायक महोदय ने जनसुनवाई कर कार्यकर्ताओं को राहत प्रदान की विधायक भडाणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक पार्टी के रूप में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का परिवार है बीजेपी का हर कार्यकर्ता इस परिवार का सदस्य है, सभी कार्यकर्ता आने वाले चुनाव में एकजूट होकर पार्टी के लिए काम करेगें। मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि पूरे देश में इस सप्ताह भारतीय जनता पार्टी की टिफिन बैठक का अयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक महोदय उदय लाल भडाणा साहब, जिला उपाध्यक्ष विशाल गुरु, जिला मंत्री लादू लाल जाट, पूर्व मंडल अध्यक्ष बालू आचार्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष भंवर खरवास, भाजपा मंडल मंत्री गोपालनाथ योगी तथा सैकड़ों ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Show More
Back to top button