A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेजैसलमेरराजस्थान

पटवारी के तबादले को निरस्त करने की मांग को लेकर ग्रामीण पहुंचे जिला कलेक्ट्रेट,

पटवारी के तबादले को निरस्त करने की मांग को लेकर ग्रामीण पहुंचे जिला कलेक्ट्रेट, जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौप उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

  • पटवारी के तबादले को निरस्त करने की मांग को

 

जैसलमेर। प्रदेश में तबादलों की उठा पटक का दौर इन दिनों जोरों पर है। इसी कड़ी में गत दिनों पोकरण विधानसभा क्षेत्र के फलसूंड व मानासर ग्राम पंचायत में लगे पटवारी शकूर खान का तबादला फतेहगढ़ उपखण्ड की कपूरिया ग्राम पंचायत में कर दिया गया है… पटवारी के इस तबादले के बाद ग्रामीणों में नाराजगी सामने आई है और सरकार के आदेश के खिलाफ ग्रामीण जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और जिला कलेक्टर को पटवारी के ट्रांसफ़र के आदेश को खारिज करने की मांग कर रहे हैं ।

 

मंगलवार को फलसूंड क्षेत्र के जिला परिषद् सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच सहित ग्रामीणो ने जिला कलेक्टर प्रताप सिंह नाथावत से मुलाकात कर पटवारी शकूर खान के तबादला आदेश को निरस्त करने की मांग की है।

Related Articles

 

तबादला आदेश निरस्त नहीं हुआ तो करेंगे आन्दोलन – ग्रामीणों का कहना है कि पटवारी शकूर खान पिछ्ले 10 साल से हमारे क्षेत्र में कार्यरत हैं, ऐसे ईमानदार व सेवाभावी कर्मचारी का राजनेतिक द्वेष भावना के चलते तबादला किया जा रहा है जो हमें कतई बर्दाश्त नहीं है। अगर पटवारी का तबादला आदेश निरस्त नहीं किया गया तो हम उग्र आंदोलन करेंगे।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button