A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

*आगरा/किरावली चुनावी अपडेट–*

शाना--* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को फतेहपुर सीकरी के किरावली पहुँचे। जनसभा में बोले

*आगरा/किरावली चुनावी अपडेट–*

 

 *पाकिस्तान-मुख्तार को लेकर योगी का विपक्ष पर निशाना–* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को फतेहपुर सीकरी के किरावली पहुँचे। जनसभा में बोले- आज कांग्रेस सपा बसपा के लोग माफिया मुख्तार की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको कह दो कि वोट तो कमाल के निशान पर जाएगा। आपको 5 साल की छुट्टी दे रहे हैं 5 साल जाकर फातिहा पढ़ो। सीएम योगी ने कहा अयोध्या-काशी ने अपना लक्ष्य पा लिया। अब ब्रजभूमि की बारी है। एक तरफ कांग्रेस सपा बसपा थी। रामजन्मभूमि पर हमसे प्रमाण पूछते थे। कहते थे कि रामकृष्ण हुए ही नहीं। जैसे इस सृष्टि के पहले कांग्रेस सपा बसपा ही हुए थे। मोदी जी के कारण इनका झूठ फेल हो गया। 500 साल बाद रामलला प्रकट हो गए। आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन्होंने राम-कृष्ण पर सवाल उठाया उन्हें वोट के लिए तरसा दीजिए।

 

*पाकिस्तान की गरीबी को लेकर विपक्ष पर निशाना–* सीएम ने कहा 1947 में बड़े दंभ के साथ पाकिस्तान भारत से अलग हुआ। पाकिस्तान की कुल आबादी 25 से 30 करोड़ है। जबकि भारत की आबादी 140 करोड़ भारत में पिछले चार साल से 80 करोड लोग फ्री राशन का लाभ ले रहे हैं। जबकि पाकिस्तान में क्या हाल है वहां लोग रोटी के लिए मोहताज हैं। जितनी पाकिस्तान की आबादी है। उतनी आबादी को भारत में गरीबी रेखा से ऊपर उठा दिया गया है। कांग्रेस बसपा सपा लोगों को तरसाते थे। बैंक खाते नहीं खुलवाते थे। गैस सिलेंडर नहीं थे। भाजपा सरकार ने 10 करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन दिया। 4 करोड लोगों को घर मिला। जो बच गए हैं उन्हें तीसरे कार्यकाल में सुविधा मिलेगी अब चेहरा देखकर योजना का लाभ नहीं मिलता। भाजपा में विरासत और विकास का संगम है। योगी ने कहा- हमारा नारा राष्ट्रवाद का है। जातिवाद का नहीं जाति के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए, हम अयोध्या में रामलला के दर्शन कर रहे हैं। तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। यह अद्भुत सहयोग इसलिए है क्योंकि भाजपा की सरकार है।फ़तेहपुर सीकरी से राजा क़ुरैशी की

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!