A2Z सभी खबर सभी जिले की

नारायणपुर में जन आक्रोश रैली, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

नारायणपुर उपखंड क्षेत्र में सोमवार को जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व युवा कांग्रेस नेता राकेश दायमा ने किया। रैली में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की। इन समस्याओं में सड़क निर्माण, बस सुविधा, सफाई व्यवस्था और किसानों के लिए मुआवजे की मांग शामिल थी।

 

रैली में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और नारों के साथ अपनी नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों ने बताया कि कुशलगढ़-तालवृक्ष-नारायणपुर सड़क मार्ग वर्षों से अधूरा पड़ा है और परिवहन सुविधा इतनी कमजोर है कि नारायणपुर से जयपुर, अलवर और कोटपूतली जैसे बड़े शहरों तक पहुंचने के लिए रोडवेज बसें उपलब्ध नहीं हैं।

Related Articles

रैली के बाद तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें इन मांगों को पूरा करने की मांग की गई। तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को उच्च स्तर तक पहुंचाया जाएगा और समाधान की दिशा में प्रयास किया जाएगा। लेकिन ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि जब तक ठोस कदम नहीं उठाए गए तो बड़ा आंदोलन किया जायेगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!