
छपरा सारण से डॉ देशराज विक्रांत की रिपोर्ट
सारण, छपरा। 15.09.2025
रविवार को नगर थाना परिसर में 114 बटालियन रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के कमांडेंट के निर्देश पर शांति समिति के सदस्यों, समाजसेवियों एवं पंचायत स्तर के बुद्धिजीवियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोगों को शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।
बैठक के बाद रैपिड एक्शन फोर्स ने नगर थाना के संवेदनशील क्षेत्रों—थाना चौक, साहेबगंज, सोनारपट्टी गौला मस्जिद रोड, सिढ़ी घाट, कहहरीबाग और मेवालाल चौक—में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान स्थानीय लोगों को शांति एवं सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया, साथ ही व्यवस्था भंग करने वालों को सख्त चेतावनी भी दी गई।
रैपिड एक्शन फोर्स के डिप्टी कमांडेंट पुनीत कुमार भारद्वाज ने बताया कि 114 बटालियन द्वारा समय-समय पर जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे।
इस अवसर पर कार्यक्रम का नेतृत्व डिप्टी कमांडेंट पुनीत कुमार भारद्वाज, सहायक कमांडेंट तुलिका सिन्हा, निरीक्षक प्रभात कुमार पंकज एवं नगर थाना प्रभारी संजीव कुमार ने किया।
