

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर।मंगलवार को एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ जिसमे एक बाईक में चार बच्चों सहित पांच लोग बैठे दिखाई दे रहे हैं हालांकि वायरल वीडियो के बारे में अभी तक किसी जिम्मेदार ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
एक ओर जहां परिवहन विभाग की ओर से सडक सुरक्षा को लेकर और सडक दुर्घटना से बचने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं तो वहीं मंगलवार को एक वीडियो वायरल हुआ जिसमे एक बाईक में चार बच्चों सहित पांच लोग बिना हेलमेट यात्रा करते दिखाई दिए। वायरल वीडियो सरकारी अस्पताल के पास का बताया जा रहा है हालांकि हमारे द्वारा वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की जाती है लेकिन वायरल वीडियो जिम्मेदार अधिकारियों की खिल्ली उडाने के लिए काफी है।