हमीरपुर।कोतवाली नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार सुबह एक चार पहिया वाहन में अचानक आग लग गई। घटना 10 फरवरी 2026 को प्रातः लगभग 9:15 बजे की है, जब रिठारी गांव निवासी ऋतिक प्रताप सिंह (26) अपनी रेनॉल्ट लॉजी कार से बच्चों को DAV NUPPL स्कूल, प्लांट लहुरीमऊ, थाना सजेती, कानपुर नगर छोड़ने जा रहे थे।
कार में ओम सिंह (5) एवं प्रिंस सिंह (4) सवार थे। जब वाहन शीतलपुर गांव में देवीदीन प्रजापति के घर के सामने पहुंचा, तभी कार के आगे बोनट से अचानक आग लग गई। चालक ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को तुरंत रोककर स्वयं तथा दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया, हालांकि तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस के अनुसार मौके पर यातायात व्यवस्था सामान्य रही और कानून-शांति व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।