A2Z सभी खबर सभी जिले की

पांढुर्णा में प्रभारी मंत्री का दौरा: भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान का समापन, कोर कमेटी में बनी रणनीति

पांढुर्णा में प्रभारी मंत्री का दौरा: भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान का समापन, कोर कमेटी में बनी रणनीति

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा, । जिले में आज राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं, जब प्रदेश के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अल्प प्रवास पर पांढुर्णा पहुंचे। दोपहर 2 बजे वे भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया।
इस दौरान देशभर में चल रहे भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न मंडलों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का समापन किया गया। सौसर विधानसभा के सौसर नगर मंडल और पीपला नारायण वार मंडल का प्रशिक्षण सौसर भाजपा कार्यालय में, जबकि पांढुर्णा विधानसभा के तिगांव व नादनवाड़ी मंडल का प्रशिक्षण जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित हुआ।

Related Articles


प्रशिक्षण से बनता है मजबूत कार्यकर्ता
समापन सत्र को संबोधित करते हुए मंत्री तोमर ने कहा कि प्रशिक्षण ही कार्यकर्ताओं को अनुशासित, मर्यादित और समाजसेवी नागरिक बनाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का शून्य से शिखर तक का सफर कार्यकर्ताओं के निरंतर प्रशिक्षण और समर्पण का परिणाम है।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि “प्रशिक्षण ही वह माध्यम है, जिससे पार्टी की विचारधारा और विजन जन-जन तक पहुंचता है।”
जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित पार्टी है, जिसमें कार्यकर्ताओं के वैचारिक उत्थान के लिए प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है।


कोर कमेटी बैठक में रणनीति पर मंथन
प्रशिक्षण समापन के बाद मंत्री तोमर ने भाजपा जिला कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड, जिला प्रभारी दीपांकर बैनर्जी, विधायक प्रत्याशी नाना भाऊ मोहोड, प्रकाश उइके, प्रदेश प्रवक्ता अजय धवले, जिला महामंत्री देवेंद्र गायकवाड़ व अनिल कुमरे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन के गोपनीय विषयों और आगामी रणनीतियों पर गहन चर्चा की गई।


जामसांवली हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना
दौरे के अंत में मंत्री तोमर जामसांवली हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान हनुमान के दर्शन कर क्षेत्र के विकास और समृद्धि की कामना की। मंदिर संस्थान द्वारा संचालित प्रसादम में भोजन करने के बाद वे भोपाल के लिए रवाना हुए।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस अवसर पर जिले के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे,इस दौरान वरिष्ठ नेता मोरेश्वर मर्सकोले, वैशाली महाले,मायाताई राउत,देवीदास जी राउत सुरेश कोठे प्रीतम राउत, नगरपालिका अध्यक्ष संदीप घाटोडे, देवेंद्र गायकवाड़, यादवराव डोबले सीताराम कोरडे अनिल कुम्बले, प्रकाश बंटी छागानी, बाला भौउ ठाकरे कृष्णा सरेयाम रजत गोरे कमलेश उईके संभाजी कडवे कमलेश राठौर, नितिन बेहुने,मनोहर डागे पंकज नाइक, उत्तम झा, विवेक गायकवाड़, ललिता कुमरे उषा भमोरे हर्षा बत्रा नीलिमा शिंडे अरुणा उईके सोनू राउत सोमेश्वर लोनकर आदि ज्येष्ठ श्रेष्ठ से कार्यकता उपस्थित रहे। जिससे कार्यक्रम में संगठनात्मक एकता और उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
यह दौरा न केवल संगठनात्मक मजबूती का संदेश दे गया, बल्कि आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए भाजपा की तैयारियों को भी रेखांकित करता है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!