A2Z सभी खबर सभी जिले की

श्री गुणवंत बाबा सेवा समिति के अध्यक्ष बने जगदीश बालपांडे, सर्वसम्मति से हुआ चयन

श्री गुणवंत बाबा सेवा समिति के अध्यक्ष बने जगदीश बालपांडे, सर्वसम्मति से हुआ चयन

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना में श्री गुणवंत बाबा सेवा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समिति के नए अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से श्री जगदीश बालपांडे को समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। चयन प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूरी हुई, जिसमें किसी प्रकार की कोई विवाद की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।
बैठक में अध्यक्ष पद के चयन हेतु समिति की ओर से श्री गणेश बापू बालपांडे को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया था, जबकि श्री गुणवंत खोड़े को चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए अधिकारी बनाया गया था। दोनों के मार्गदर्शन में पूरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Related Articles


अध्यक्ष चुने जाने के तुरंत बाद श्री जगदीश बालपांडे ने नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की। घोषित पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है—
अध्यक्ष – श्री जगदीश बालपांडे
उपाध्यक्ष – श्री शंकर तहकीत
कोषाध्यक्ष – श्री मनीष सहगल
सचिव – श्री सोमेश्वर खुरसंगे
सहसचिव – श्री पंकज मदनकर
संरक्षक – श्री गणेश बापू बालपांडे
सदस्य – श्री दिलीप सांबारे, श्री रामेश्वर बालपांडे, श्री मनोज सांबारे, श्री महेंद्र केवटे, श्री देवीदास खुरसंगे
समिति के सभी सदस्यों ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष और कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को आगे बढ़ाने की अपेक्षा की है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!