
चैत्र नवरात्रि एवं गुड़ी पड़वा पर पांढुर्णा जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ
सौंसर क्षेत्र के रिधोरा ग्राम में प्रभारी मंत्री ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
चैत्र नवरात्रि, वर्ष प्रतिपदा एवं गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर पांढुर्णा जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ प्रभारी मंत्री एवं ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर द्वारा किया गया। यह अभियान मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के आह्वान पर प्रारंभ किया गया है, जिसका उद्देश्य जल स्रोतों का संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है।

इसी क्रम में सौंसर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत रिधोरा स्थित घोगरा घाट वॉटरफॉल में जल गंगा संवर्धन अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान घाट क्षेत्र की साफ-सफाई की गई तथा स्वच्छता अभियान चलाते हुए आसपास के पेड़-पौधों की कैरियों की भी सफाई की गई।

प्रभारी मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने स्वयं श्रमदान कर लोगों को जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से संवाद कर जल स्रोतों के संरक्षण में जनभागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष श्री संदीप भाऊ मोहोड़, श्री वासुदेवानंद भारती महाराज घोंगरा, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सौंसर श्री सिद्धार्थ पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा, सरपंच ग्राम पंचायत रिधोरा श्रीमती प्राची केचे, श्री मोरेश्वर मरस्कोले सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान को जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया, जिससे आने वाले समय में जल संरक्षण के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकें।