A2Z सभी खबर सभी जिले की

उज्ज्वला योजना की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित

उज्ज्वला योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा

11 फरवरी, 2026

डिंडौरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में एसडीएम सुश्री भारती मेरावी के अध्यक्षता में आज बुधवार, दिनांक 11/02/2026 को जनपद पंचायत डिंडौरी में उज्ज्वला योजना की प्रगति की समीक्षा के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद डिंडौरी में कार्यरत गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि, खाद्य विभाग के जेएसओ (कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी) तथा मोबिलाइजर उपस्थित रहे।
बैठक में उज्ज्वला योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। शेष पात्र परिवारों की सूची, दस्तावेजों की पूर्ति, लंबित प्रकरणों के निराकरण तथा समय-सीमा में लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
अनुविभागीय अधिकारी ने निर्देशित किया गया कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पात्र हितग्राहियों को शीघ्र लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। साथ ही मोबिलाइजर को निर्देश दिए गए कि वे ग्रामीण स्तर पर जागरूकता बढ़ाते हुए पात्र परिवारों को योजना से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाएं। बैठक में योजना की प्रगति में तेजी लाने तथा शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतुठोस कार्ययोजना तैयार करने पर बल दिया गया।इसी प्रकार अनुविभागीय अधिकारी सुश्री भारती मेरावी एवं तहसीलदार डिण्डौरी द्वारा आज जिला चिकित्सालय डिण्डौरी का निरीक्षण किया गया।उपस्थित समस्त स्टाफ का उपस्थिति पंजी से अवलोकन किया गया और महिला वार्ड, पुरूष वार्ड, शिशु वार्ड, आकस्मिक कक्ष, ओपीडी, दवा वितरण केन्द्र का निरीक्षण करते हुए स्टॉफ एवं डॉक्टर को समय पर डयूटी करने एवं आम जनता को समय पर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!