A2Z सभी खबर सभी जिले की

सीवर लाइन एवं नगरपालिका के निर्माणाधीन कार्यों का औचक निरीक्षण

समाचार पत्रों पर प्रकाशित समस्या को को गंभीरता से लिया

डिंडौरी : 11 फरवरी, 2026

डिंडौरी आम जनता की शिकायत एवं समाचार पत्रों पर प्रकाशित समस्या को गंभीरता से लेते हुए आज कलेक्टर के द्वारा बंधान टोला पुरानी डिण्डौरी पर स्थित तालाब पंहुचकर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, नगर पालिका अधिकारी अमित तिवारी, सहायक संचालक मत्स्य राकेश चंदेल, विकास, सीवर लाइन के एमपीआरडी अधिकारी अभय जैन, सब इंजीनियर सोमेश सिकरवार, जनसंर्पक अधिकारी ,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस सहित आम लोग उपस्थित रहे।
सम्बंधित विभागीय अधिकारीयों के साथ स्थल निरिक्षण किया गया जहां पर निर्माणाधीन सीवर लाइन, तालाब का सौंर्दयीकरण, घाट, पिचिंग आदि कामो का अवलोकन किया। साथ ही साथ पानी की शुध्दता मापने हेतु सीवर लाइन विभागीय अधिकारी डीपीएम को पानी की जांच कराने के निर्देश दिए। वहीं पर नगर पालिका अधिकारी को तालाब का गहरीकरण एवं सुव्यवस्थित ढंग से घाट निर्माण एवं तालाब के पानी की साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। जिससे आम जनता पानी का नियमित उपयोग कर सकें एवं जिसमे की सीवर लाइन में किसी प्रकार का कोई रिसाव नहीं पाया गया एवं तालाब में स्थित पुराने ओवरफ्लो के गेट से रिसाव होने की आशंका बताई गई।
साथ ही साथ कलेक्टर ने शहर के 7 नालों को नर्मदा नदी में गंदा पानी रोकने हेतु निर्माण विभाग म.प्र.अ.डे.कं.लि. द्वारा डिंडौरी शहर के नालो को मुख्य सीवर लाइन से जोड़ने का जो कार्य प्रगतिरत है शमशान घाट नाला, डेम घाट नाला, शंकर घाट नाला आदि। सभी नालों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया। उसकी भौतिक प्रगति एवं कार्य की गुणवत्ता को दृष्टिगत रखते हुए सम्बंधित विभाग के अधिकारीयों एवं संविदाकार को कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराये जाने के दिशा निर्देश दिए। कार्य में लापरवाही एवं गुणवत्ताहीन पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं एजेंसी पर कार्यवाही की जायेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!