A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रशासन की पहल: वनांचल ग्राम चांडा में आधार शिविर आयोजित, बच्चों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

संपूर्णता अभियान: मेरा सेक्टर सबसे बेहतर

 11 फरवरी, 2026

डिंडौरी कलेक्टर के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रामबाबू देवांगन के कुशल निर्देशन में आकांक्षी विकासखंड बजाग के सुदूर वनग्राम चांडा में विशेष आधार एवं समग्र आईडी शिविर का सफल आयोजन किया गया। ‘संपूर्णता अभियान’ के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत आयोजित इस शिविर का उद्देश्य वनांचल में निवासरत बैगा परिवारों एवं उनके बच्चों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से शत-प्रतिशत जोड़ना रहा। शिविर का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत विभाग, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक तथा ई-गवर्नेंस के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। दुर्गम क्षेत्र में सेवाओं की सुलभ पहुंच सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों द्वारा व्यक्तिगत रूप से मॉनिटरिंग की गई। परिणामस्वरूप अभियान के विभिन्न इंडिकेटरों को संतृप्त करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।
शिविर की प्रमुख उपलब्धियां इस प्रकार रहीं—
नवीन आधार पंजीकरण: 39 बैगा बच्चों के नए आधार कार्ड बनाए गए, जिससे उन्हें शिक्षा, पोषण एवं अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी।
आधार अपडेट: 10 ग्रामीणों के आधार में मोबाइल नंबर जोड़े गए, जिससे उनकी डिजिटल पहचान और सेवाओं तक पहुंच सशक्त हुई। समग्र आईडी कार्यवाही: 3 नए समग्र आईडी कार्ड बनाए गए तथा 7 हितग्राहियों का ई-केवाईसी पूर्ण किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!