A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेछत्तीसगढ़महासमुंद

लोकसभा निर्वाचन 2024 : कलेक्ट्रेट में नियंत्रण कक्ष स्थापित

लोकसभा निर्वाचन 2024 : कलेक्ट्रेट में नियंत्रण कक्ष स्थापित

महासमुंद 07 मार्च 2024/लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान आम नागरिकों से फोन पर की गई शिकायते दर्ज करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक ने कार्यालय कलेक्ट्रेट के स्थानीय निर्वाचन कक्ष क्रमांक 08 में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक +91-07723-223305 है। उन्होंने कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की ड्यूटी तीन पालियों में निर्धारित समयावधि के लिए लगाया है। आदेशानुसार प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक श्री रवि ठाकुर सहायक ग्रेड-02 (मो.नं.- +91-79993-77284) एवं श्री तरूण चंद्राकर सहायक ग्रेड-03  (मो.नं.- +91-92295-69772) की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार दोपहर 03:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक श्री देवराज सिंह सहायक ग्रेड-03 (मो.नं.- +91-62665-88513) एवं श्री सौरभ साहू सहायक ग्रेड-03 (मो.नं. +91-77489-09668) तथा रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 08:00 बजे तक श्री कमल ध्रुव ( मो.नं.- +91-97545-94292) सहायक ग्रेड-03 सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल एवं श्री शिवम दुबे (मो.नं.- +91-91111-54140) सहायक ग्रेड-03 जिला अस्पताल की ड्यूटी लगाई गई है। उक्त कर्मचारियों को प्राप्त शिकायतों का पंजी में इंद्राज कर एमसीसी के नोडल अधिकारी संयुक्त कलेक्टर श्री एस.के. टंडन को प्रतिवेदन सौंपने कहा गया है।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!