A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेमंडला

पिकप वाहन और तूफान की आमने सामने टक्कर 1 की मौत कई घायल , चौकी मनेरी थाना बीजादांडी की घटना ।

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज से शिवम यादव की रिपोर्ट मंडला :- बीजाडांडी थाना चौकी मनेरी क्षेत्र में बुधवार को पिकअप और गामा (टेम्पो) के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई। ग्राम पोनियां के नजदीक हुई इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई करीब 12 लोग घायल हैं। घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वस्थ केंद्र बीजाडांडी और निवास स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया है। मनेरी पुलिस मौके पर है जो मामले की जांच कर रही है।

यह दुर्घटना निवास से मनेरी मार्ग में ग्राम पोनियां के नजदीक की है। बताया गया है कि ग्राम साल्हे पानी से मनेरी की ओर जा रहे गामा वाहन की सामने से दहेज़ का सामान लेकर आ रहे पिकअप से टक्कर हो गई। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत ही घटना की सूचना पुलिस और एम्बुलेंस को दी। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से घायलों को बहार निकाला।

सूचना मिलते ही मौके पर मनेरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बीजाडांडी एवं निवास स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया है। चौकी प्रभारी पुनीत वाजपेई ने बताया कि दोनों ही वाहनों में सवार करीब 12 लोग घायल हैं जिनमें से कुछ को गंभीर चोट आई हैं। सभी घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया है। फिलहाल मनेरी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!