मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर12 सितंबर को कैलहट बाजार मिर्जापुर में होगा जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय सम्मेलन।डिजिटल युग मे हिंदी और भारतीय भाषा का परिदृश्यजनविश्वास अभियान के तहत शहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की व्यापक कार्यवाहीVBYLD युवाओं को विकसित भारत@2047 की संकल्पना से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंचफर्रुखाबाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव में मकान नहीं रहेहमीरपुर :NH-34 के बीच नशे में धुत पड़ा रहा शराबी, टला बड़ा हादसाकोसली में वीरता का मेला, नाथूला टाइगर के शौर्य स्थल का भव्य उद्घाटनहमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर12 सितंबर को कैलहट बाजार मिर्जापुर में होगा जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय सम्मेलन।डिजिटल युग मे हिंदी और भारतीय भाषा का परिदृश्यजनविश्वास अभियान के तहत शहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की व्यापक कार्यवाहीVBYLD युवाओं को विकसित भारत@2047 की संकल्पना से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंचफर्रुखाबाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव में मकान नहीं रहेहमीरपुर :NH-34 के बीच नशे में धुत पड़ा रहा शराबी, टला बड़ा हादसाकोसली में वीरता का मेला, नाथूला टाइगर के शौर्य स्थल का भव्य उद्घाटनहमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :घर का रास्ता बंद करने का आरोप, ग्रामीणों ने अनशन की चेतावनी दी

हमीरपुर :घर का रास्ता बंद करने का आरोप, ग्रामीणों ने अनशन की चेतावनी दी
WhatsApp Facebook

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा (हमीरपुर) तहसील क्षेत्र के बिहूनीखुर्द गाँव के कुछ ग्रामीणों ने गांव के ही कुछ लोगों पर उनके घरों का मुख्य रास्ता बंद करने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी को ग्रामीणों ने शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।सोमवार को तहसील परिसर पहुंच कर उपजिलाधिकारी करनवीर सिंह को ग्रामीणों ने बताया कि वे वर्षों से अपने मकानों में परिवार सहित निवास कर रहे हैं और घरों से आने-जाने के लिए एकमात्र रास्ते का उपयोग करते रहे हैं। दो माह से ग्राम समाज की जमीन में गांव के कुछ दबंग लोगों ने राजनीतिक प्रभाव और दबंगई के बल पर उनके मुख्य दरवाजे के सामने अवरोध खड़ा कर रास्ता बंद कर दिया है, जिससे परिवारों का आवागमन बाधित हो गया है।ग्रामीण अंगूरी देवी, बीरा, शशि देवी ,चंपा, जयकरन, निर्भय, संजू का कहना है कि अब उनके पास घर से बाहर निकलने का कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं बचा है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि जयकरन के पुत्र का विवाह 24 जून को प्रस्तावित है और रास्ता बंद होने से विवाह कार्यक्रम में भी व्यवधान उत्पन्न होने की आशंका है।पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने मामले की शिकायत विभिन्न अधिकारियों से की, लेकिन अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र रास्ता खुलवाकर आवागमन बहाल नहीं कराया गया तो वे 15 जून से तहसील परिसर मौदहा में अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे।उपजिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से राजस्व टीम गठित कर मौके पर जांच के लिए भेजा और ग्रामीणों को आश्वाशन दिया कि जांच टीम आने के बाद हकीकत पता चलेगा lवही बिहूनी खुर्द के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से कहा कि जब तक रास्ता नही खुलता तब तक हम यही तहसील पर ही धरने पर बैठे रहेंगे lग्रामीणों ने रास्ता खुलवाने, निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।