नोहरबीकानेरराजस्थानहनुमानगढ़

नोहर में सबसे बड़ी निशुल्क मेडिकल उपकरण सेवा जल्द ही शुरू।

अग्रसेन भवन में आयोजित की गई प्रेस वार्ता।

  1. http://नोहर जिला हनुमानगढ़,राजस्थान। …………………………….. आज अग्र सेवा संस्थान, नोहर द्वारा अग्रसेन भवन में एक प्रेस वार्ता आयोजित की जिसमें संस्था अध्यक्ष राजेंद्र कंदोई ने बताया की संस्था द्वारा सर्व समाज हित के लिए मरीजों की आवश्यकता को देखते हुए नोहर में पहली बार *अग्रवंश आरोग्य बैंक* नाम से सबसे बड़ी निशुल्क मेडिकल उपकरण सेवा शुरू की जा रही है जिसमें आम मरीजों हेतु अति आवश्यक मेडिकल उपकरण निःशुल्क घर उपयोग हेतु संस्था द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे। पश्चिम राजस्थान युवा अग्रवाल स. के प्रदेश महामंत्री व संस्था संयोजक मुकेश हिसारिया ने बताया इसमें अति आवश्यक मेडिकल उपकरण जैसे हॉस्पिटल बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर, बी-पैप मशीन, व्हीलचेयर, आई वी स्टैंड, एयर मैट्ट्रेस, वॉटर बेड, वाकर, वाकिंग स्टिक, नेबुलाइजर, मसाजर जैसे लगभग 40 प्रकार के उपकरण दानदाताओं के सहयोग से संस्था द्वारा मरीजो हेतु उपलब्ध रहेंगे। महासचिव मुकेश बंसल व प्रवक्ता किशन चाचाण ने संस्था की गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अग्र सेवा संस्थान नोहर के गठन को लगभग एक माह पूर्ण हो गया है। जिसके प्रथम प्रोजेक्ट के तहत सामाजिक समभाव के संदेश हेतु महीने में एक बार भगवान अग्रसेन जी का चालीसा पाठ व भजनों का आयोजन शुरू किया है, जिसका पहला पाठ अध्यक्ष राजेंद्र जी कंदोई के निवास स्थान पर किया गया और आज घोषित इस निशुल्क मेडिकल उपकरण सेवा को लगभग एक माह में पूर्ण रूप से चालू कर दिया जाएगा। संयोजक तिलोकचंद बंसल व कोषाध्यक्ष मनीष चाचाण ने सभी का आभार व्यक्त किया मौके पर अग्रवाल सभा समिति के महामंत्री विनोद गोल्याण ने कहा कि समाज हित के लिए बहुत ही नेक कार्य है संस्था के अंजनी बंसल, अजय सरावगी, प्रवेश चाचाण, राहुल गोल्याण, विकास जिंदल, मयंक मोदी, अमित अग्रवाल, हनुमान सराफ, मोहित जमालिया, पवन कंदोई, रितेश गर्ग, राजेश जैन सतीश जिन्दल, सुशील जिंदल, पारुल गर्ग, अनुज खदरिया, रोहित मित्रुका, विशाल बंसल, पीयूष मोदी, राकेश अग्रवाल, कमल चाचाण, रामकिशन कंदोई मुकेश हिसारिया कपड़े वाले उपस्थित रहे ।

अखंड भारत नई दिल्ली से मोहरसिंह की विशेष रिपोर्ट।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!