

रिपोर्टर: दीपक शर्मा बामनवास
दौसा। विकास परिषद का क्षेत्रीय महिला सम्मेलन उदयपुर में दिनांक 13भारत सितंबर से 14 सितंबर तक रहेगा।
भारत विकास परिषद दौसा के सचिव विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि सत्र 2025-26 में उत्तर पश्चिम क्षेत्र की मातृशक्ति का महिला मिलन कार्यक्रम निर्मायिनी (विकास के पथ पर नव सृजन का संकल्प) राजस्थान दक्षिण प्रांत के आतिथ्य में मेवाड़ की शान और झीलों की नगरी *उदयपुर* में 14 सितम्बर 2025, रविवार को प्रातः 9:30 से दोपहर 4:30 तक सॉलेटर रिसॉर्ट, भुआना, उदयपुर में आयोजित किया जायेगा।
महिला मिलन कार्यक्रम की पूर्व संध्या 13 सितम्बर 2025, शनिवार को सांय 6 बजे *महारानी सम्मान* देवी अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जन्म जयंती पर आयोजित महारानी प्रोजेक्ट के अंतर्गत विकास रत्न एवं विकास मित्र बनकर मानव सेवा में सहयोग देने वाली महिलाओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम भी रखा गया है।
महिला सम्मेलन में भारत विकास परिषद दौसा से महिला सहभागिता प्रभारी जागृति जी रेला, महिला प्रमुख कविता जी रेला , शालिनी जी जाकड़, सहभागिता प्रभारी संपर्क विजयलक्ष्मी जी खंडेलवाल, एवं संयुक्त सचिव पिंकी सकट रीजन के महिला सम्मेलन में भाग लेने के लिए उदयपुर गई है।
गत कई वर्षों में पहला मौका है कि दौसा भारत विकास परिषद् की महिला टीम सक्रिय रूप से रीजन के कार्यक्रम में दौसा का प्रतिनिधत्व कर रही है ।