0 1 minute read
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles

कटनी-निगमाध्यक्ष मनीष पाठक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र,दीपावली पर छोटे व्यापारियों के जीवन में उजियारा लाने की पहल
15/10/2025

जिला मैनपुरी में विकास खण्ड अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी की बहुत बड़ी लापरवाही सामने आई है
07/04/2024

*दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर से बाइक सवार दो व्यक्ति हुए गंभीर रूप से घायल ।* बस्ती। रविवार की दोपहर, शिवपुर वॉटरगंज रोड,गौर बस्ती के पास, कपलसिया, शिवपुर,गौर बस्ती के रहने वाले पंकज गौतम 26 वर्ष और चमन कुमार 16 वर्ष पुत्र कन्हैयालाल,जो अपनी बाइक से जोगिया चौराहे से भीटिया बस्ती किसी रिश्तेदार के वहां मिलने जा रहे थे,तभी रास्ते में सामने से आ रही बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई गए, जिससे दोनों बाइक सवार के लोग घायल हो गए। दूसरे बाइक सवार हलकी-फुलकी चोट आई और वह अपनी बाइक लेकर वहां से भाग निकले। मौके पर मौजूद राहगीर एक व्यक्ति ने एंबुलेंस के लिए 108 नंबर पर कॉल करके घटनास्थल की जानकारी दी साथ ही 112 को भी सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही 108 की एंबुलेंस UP32FG0709 के कार्यरत पायलट मनजीत एवं ईएमटी मनोज कुमार बिना देर किये घटनास्थल के लिए की तरफ चल दिए और कुछ ही मिनट में घटनास्थल पर पहुंच गए और तत्काल घायलों को एंबुलेंस में शिफ्ट किया। रास्ते में घायलों की हालत गंभीर देखते हुए,ईएमटी मनोज कुमार ने 108 कंट्रोल रूम में मौजूद ईआरसीपी डॉक्टर को घायल के बारे में जानकारी दी गई। पंकज के सर एवं पैर में गंभीर चोट आई, जिसको ईएमटी मनोज द्वारा ईआरसीपी डॉक्टर की सलाह पर एंबुलेंस में उपस्थित मेडिकल उपकरण मदद और घायल का फर्स्ट एड द्वारा प्राथमिक उपचार और आवश्यक दवाओं का उपयोग करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। रिपोर्टर संतोष कुमार अखण्ड भारत न्यूज बस्ती
12/10/2025

पूर्व मंत्री के नाती की कार भी नहीं मिली… युवती और उसके पिता को कुचलने का किया था प्रयास; तलाश में पुलिस
23/04/2024
Check Also
Close
गाजीपुर = में महर्षि विश्वामित्र स्वशासीय मेडिकल कालेज के महिला अस्पताल में नई विजिटर पॉलिसी शुरु हो गयी है। जिसके तहत मरीजों से मिलने का समय और मरीज से मिलने वालों की संख्या तथा अन्य आवश्यक नियम कालेज प्रशासन ने लागू कर दिया है। इस संदर्भ में मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर डा. आनंद मिश्रा ने हमारे संवाददाता से वार्ता करते हुए उन्होंने बताया कि मरीजों के बेहतर उपचार एवं सुविधा के लिए यह नियम लागू किया गया है। जिससे कि अस्पताल में कम से कम भीड़ हो और चिकित्स मरीजों का सुव्यवस्थित तरीके से इलाज कर सके। अधिक भीड़ से मरीजों में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। उन्होने बताया कि महिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज पर दो विजिटिंग पास जारी किया जायेगा। विजिटिंग पास के साथ एक व्यक्ति ही मरीज के पास रहेगा। मरीज से मिलने के निर्धारित समय में केवल तीन व्यक्ति ही विजिटिंग पास के साथ मरीज से मिल सकते हैं। मरीज से मिलने जाने के समय 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का अनावश्यक प्रवेश वर्जित है। महिला अस्पताल के वार्ड में पुरुषों का प्रवेश वर्जित है। पुरुष केवल मोबाइल के जरीये संपर्क कर हालचाल ले सकते हैं। अगर किसी भी विजिटर को खांसी, जुकाम तथा अन्य रोगों से संक्रमित है तो अस्पताल में प्रवेश नहीं करें। रोगियों की गोपनीयता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मरीज के परिवार के सदस्यों आगंतुकों से यह अनुरोध किया जा रहा है कि वह हास्पिटल परिसर में फोटोग्राफी या वीडियो रिकार्डिंग नहीं करें। अस्पताल के स्टॉफ, सुरक्षाकर्मियों से किसी भी प्रकार की हिंसा एवं अभद्र भाषा का प्रयोग नही करें। उन्होने बताया कि मेडिकल कालेज प्रशासन के अनुमति के बिना कोई भी व्यक्ति अस्पताल में प्रवेश न करें और न ही कोई कार्य सम्पादित करे। सामाजिक कार्यकर्ता या कोई गणमान्य व्यक्ति मेडिकल कालेज के अनुमति के बिना मरीजों में खाना, फल, दूध आदि का वितरण नहीं करें। उन्होने कहा कि यह नियम आम जनता के सुविधा के लिए बनाया गया है। महिला अस्पताल में विजिटर पालिसी सफल होने के बाद गोराबाजर में स्थित पुरुष अस्पताल में भी इसे शीघ्र लागू किया जायेगा।