
जिला न्यूज़ रिपोर्टर देवकरण माली= 7877579232
“कुलगुरु प्रो. सुनीता मिश्रा को पद से बर्खास्त करने की मांग,भीलवाड़ा में विरोध प्रदर्शन”
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. सुनीता मिश्रा द्वारा दिए गए आपत्तिजनक एवं भ्रामक बयान की कड़ी निंदा करती है। प्रो. मिश्रा ने अपने वक्तव्य में मुग़ल शासक अकबर को “महान राजा” और क्रूर औरंगज़ेब को “कुशल प्रशासक” बताया।
अभाविप के महानगर मंत्री कुनाल सिंह राणावत ने कहा कि यह बयान न केवल ऐतिहासिक तथ्यों के विपरीत है बल्कि मेवाड़ की गौरवशाली परंपरा एवं त्याग की भूमि का अपमान भी है। महाराणा प्रताप की वीरभूमि पर अकबर और औरंगज़ेब का महिमामंडन स्वीकार्य नहीं। उदयपुर विश्वविद्यालय परिसर में अभाविप का गत तीन दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसके साथ ही आज प्रान्तभर के सभी जिला मुख्यालयों पर छात्रों ने एक स्वर में कुलगुरु का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। इसी क्रम में आज भीलवाड़ा कलेक्ट्रेट पर अभाविप के कार्यकर्ताओं ने कुलगुरु सुनीता मिश्रा का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।
ABVP की स्पष्ट मांगें:-
1. मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. सुनीता मिश्रा को तत्काल पद से बर्खास्त किया जाए।
2. राज्य सरकार और माननीय राज्यपाल इस प्रकरण पर तुरंत संज्ञान लें।
3. इस मामले में कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इतिहास के साथ खिलवाड़ न कर सके।
अभाविप भीलवाड़ा महानगर मंत्री कुणाल राणावत ने कहा कि अकबर साम्राज्य विस्तार के लिए आक्रामक नीतियाँ अपनाने वाला आक्रांता था,जिसके विरोध में महाराणा प्रताप ने आजीवन संघर्ष किया। औरंगज़ेब धार्मिक कट्टरता, मंदिरों के विध्वंस और अत्याचारों के लिए कुख्यात रहा।
ऐसे में अकबर-औरंगज़ेब का महिमामंडन कर कुलगुरु ने न केवल विद्यार्थियों को भ्रमित किया बल्कि समाज की भावनाओं को ठेस पहुँचाई है।
आज राज्यपाल महोदय के नाम सौपे ज्ञापन में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि कुलगुरु को समय रहते पद से नहीं हटाया गया तो ABVP बाध्य होकर प्रदेशव्यापी आंदोलन खड़ा करेगी। इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।अभाविप ने साफ शब्दों में कहा है— “महाराणा प्रताप की धरती पर अकबर-औरंगज़ेब का महिमामंडन कतई स्वीकार नहीं। यदि सरकार और प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई नहीं की तो परिषद एक व्यापक छात्र आंदोलन की शुरुआत करेगी।”
प्रदर्शन मे नमन जैन, चंदरवीर सिंह, तारा सैनी, लविश् जिनगर, केशव मेघवंशी, विट्ठल शर्मा, राहुल माली, सिद्धार्थ शर्मा, ललित प्रजापत्, विष्णु, गोपाल टेलर, लोकेश खटिक, मोनू सिंह, कशिश सेन, चंद्रशेखर गुर्जर, लक्की सोनी, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।