A2Z सभी खबर सभी जिले कीराजस्थान

किसान मोर्चा का भव्य लाभार्थी सम्मेलन संपन्न

किसान मोर्चा का भव्य लाभार्थी सम्मेलन संपन्न

पाली। सोजत भाजपा किसान मोर्चा द्वारा पाली लोकसभा लाभार्थी किसान कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन स्थानीय आसान धन्धेड़ी वैद्यनाथ महादेव मंदिर पर आयोजित किया गया। जहां भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद पी पी चौधरी ने उपस्थित किसान लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा की मोदी के नेतृत्व में देश का किसान विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है समृद्ध किसान ही भारत को विकसित बनाने मे अपने अहम भूमिका निभाएगा। इस मौके विधानसभा मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि मोदी जी के दस वर्षों के कार्यकाल में महिला किसान युवा अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है पूरा देश मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए आतुर है।

इस मौके लोकसभा संयोजक लक्ष्मीनारायण दवे ने कहा कि सनातन संस्कृति को जीवित रखने का कार्य मोदी सरकार ने किया है अयोध्या में भगवान श्री राम का भावी मंदिर निर्माण होने से आमजन प्रफुल्लित है।

Related Articles

सोजत विधायक शोभा चौहान ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि आज देश का हर युवा किसान महिला मजदूर इन योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं।

जिलाध्यक्ष मंशाराम परमार, विधायक ओसियां भेराराम सियोल ने किसानों से जुड़ी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए उनको समृद्ध करने की बातें कही साथ ही लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजय बनाने की बात कही।

किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री रेवत सिंह राजपुरोहित ने किसान सम्मेलन के आयोजन पर विशेष प्रकाश डालते हुए सभी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष खीमाराम ढारिया, राजेंद्र सिंह रावत, रामनिवास मंडा, जिला महामंत्री मोहन जाट, सुनील भण्डारी, जिला उपाध्यक्ष पंकज त्रिवेदी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह राठौड़, जोधपुर देहात किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भादू, हीरालाल कांठेर, गुलाब सांखला व विक्रम पाल सिंह ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल ओझा, रूगाराम चौधरी, सुरेश देवासी लांबिया, महेंद्र देवासी, योगेंद्र सिंह, पारस माली, कुलदीप वैष्णव भुम्बलिया, सोहन बोराणा, युधिष्ठिर बागड़ी, कमलेश बोहरा, भंवर सिंह बिजागुड़ा, अर्जुन सिंह, नरपत राज सोलंकी, जगदीश सिंह राजपुरोहित, प्रताप सिंह रोहट, नरेंद्र प्रजापत, नरपत सिंह सोढा, राकेश प्रजापत, ओम गुर्जर, देदाराम, क्षत्रपाल सिंह, बिशन सिंह झुपेलाव, सोहन मेवाड़ा, अजय चौहान, रवि पंचारिया, विरेन्द्रसिह एव कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक पंकज त्रिवेदी ने किया।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!