A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेमहाराष्ट्र

नागपुर

पबजी गेम एक सोलह वर्षीय बालक के लिए मौत का कारण बन गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक छात्र सोलह वर्षीय जरीपटका निवासी पुलकित शहदादपुरी है। मंगलवार तड़के वह अपने एक दोस्त के साथ नास्ता करने के लिए शंकरनगर चौक पोहे की दुकान पहुंचा। वहां पर दुकान बंद होने पर शहदादपुरी अपने मित्र के साथ अंबाझारी तालाब घूमने चले गए। वहीं तालाब के पास बैठकर दोनो

पबजी गेम खेलने लगे। इसी दौरान वहां के सुरक्षा गार्ड की सीटी की आवाज सुनाई देने पर दोनो वहां से जाने लगे। शहदादपुरी अब भी चलते चलते गेम खेल रहा था। रास्ते मे तालाब किनारे पंप हाउस बने पानी के गड्ढे मे गिर गया। डूबने की आवाज सुन उसके दोस्त ने पीछे पलटकर देखा तो शहदादपुरी कही दिखाई नही दिया। तब दोस्त ने जोरो से आवाज लगाई तबतक वह पानी मे डूब चुका था। इस

घटना की जानकारी परिजनो को दी गई। उनके परिजनो द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। तब पुलिस ने मौकै पर गोताखोर की मदद से बालक को पानी से बाहर निकलवाया। तबतक शहदादपुरी की मृत्यु हो चुकी थी। बाद मे शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजवाया गया। पुलिस

ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शूरू कर दी। इस घटना सबक मिलता है कि पबजी गेम बच्चो के लिए कितना खतरनाक हो सकता है। बालक गेम मे इतना मग्न होकर चल रहा था कि उसे रास्ते मे गड्डा भी नही दिखा और वो उसमे गिर पड़ा जिस कारण पानी मे डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। बच्चो को ऐसे खतरनाक मोबाईल गेम से हमेशा दूर ही रहना चाहिए।

Related Articles
Show More
Back to top button