

समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव बने अफजल चौधरी एडवोकेट….
सहारनपुर।समाजवादी पार्टी ने दिया बड़ा सम्मान
जनपद सहारनपुर के नौजवान नेता अफजल चौधरी एडवोकेट को समाजवादी पार्टी ने प्रदेश सचिव नियुक्त किया है समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर व सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राहुल भारती की संसतुती पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने यह नियुक्ति की है उल्लेखनीय है कि अफजल चौधरी इससे पहले मुलायम सिंह यादव यूथ बीग्रेड में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे उनकी इस नियुक्ति पर सहारनपुर देहात के विधायक आशु मलिक, पूर्व सांसद हाजी फजलुर रहमान, बेहट के विधायक उमर अली खान, समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव इसरार चौधरी, जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने खुशी का इजहार किया है।
मोहम्मद अली मिर्ज़ा
