A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:नालिया जाम होने से दलित बस्ती के घरों में घुस रहा पानी

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

सुमेरपुर हमीरपुर। ग्राम पंचायत पत्योरा में दबंग के नाली जाम कर देने से दलितों के मुहाल में गंदा पानी रास्ते में भर रहा है। इससे दलितों का चलना फिरना दुभर हो गया है। प्रधान प्रतिनिधि ने समस्या से पुलिस चौकी इंचार्ज को अवगत कराया है चौकी इंचार्ज ने सोमवार को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।

पत्योरा निवासी रामकृपाल सोनकर, रोशनी, कौशल, पूनम आदि ने बताया कि गांव के एक दबंग ने ग्राम पंचायत की नाली को जाम कर दिया है। इससे गंदा पानी रास्ते में भर रहा है और आवागमन में तमाम मुसीबतें हैं सर्वाधिक परेशानी बूढ़े, बीमार, बच्चो को हो रही है। प्रधान प्रतिनिधि अरविंद निषाद ने बताया कि वह समस्या के समाधान के लिए पुलिस चौकी इंचार्ज से वार्ता कर चुके हैं ।उन्होंने सोमवार को मौके पर आकर समस्या के समाधान का भरोसा दिया है। उन्होंने बताया कि गांव के सुखराम सिंह ने पंचायत द्वारा बनाई गई नाली को बंद करके समस्या खड़ी की है।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button