A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:नलकूप में आग लगने से उपकरण जले, अराजक तत्वों पर आरोप

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

सुमेरपुर हमीरपुर। रविवार की  रात क्षेत्र के ग्राम सौंखर में अराजक तत्वों ने नलकूप में आग लगा दी। इससे नलकूप में रखा भूसा सहित कृषि कार्य में उपयोग होने वाले यंत्र जलकर खाक हो गए। नलकूप में रहने वाले वृद्ध दम्पति के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए बाद में सूचना पाकर पहुंचे फायर दस्ते ने आग पर काबू पाया। आग से करीब 70 हजार रुपए के नुकसान का अनुमान है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने गांव पहुंचकर जांच पड़ताल की है।

सौंखर निवासी सभाजीत कुशवाहा ने बताया की रविवार रात 10:00 बजे अराजक तत्वों ने गांव से सटे मेरे नलकूप में आग लगा दी। उस समय नलकूप में उसके वृद्ध दाई बाबा मौजूद थे। आग भड़कने पर दोनों ने शोर मचाया शोर शराब सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद घटना की सूचना फायर दस्ते को दी गई। सूचना पाकर गांव पहुंचे फायर दस्ते ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब 70 हजार का नुकसान हुआ है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने गांव पहुंचकर घटनास्थल देखा और ग्रामीणों से पूछताछ की आग लगाने के पूर्व अराजकतत्वों ने नलकूप में लगी अमरूद की बगिया में अमरूद भी तोड़े है इसके निशान भी मौके पर पुलिस को मिले हैं। पत्योरा पुलिस चौकी इंचार्ज निशांत दूबे ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!