A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:छेडखानी और दलित उत्पीड़न का मामला दर्ज

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

सुमेरपुर हमीरपुर। क्षेत्र के एक गांव के दलित महिला ने गांव के युवक के खिलाफ छेड़खानी एवं दलित उत्पीड़न एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला का आरोप है कि वह गत 22 नवंबर को रात 8:00 बजे गांव में ही दुकान पर दवा लेने जा रही थी तभी रास्ते में गांव निवासी दबंग एवं गुंडा किस्म के युवक पुत्तीलाल उर्फ सुमित खंगार ने उसका हाथ पकड़ लिया और अश्लील हरकतें करने लगा विरोध करने पर जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर चला गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर युवक के खिलाफ छेड़खानी, दलित उत्पीड़न एक्ट की धाराओं में मुकदमा कायम किया है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!