
परिक्षेत्र सहारनपुर
वन्दे मातरम् !
सहारनपुर। देश को एकता के सूत्र मे पिरोने वाले राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर अभिषेक सिंह एवं समस्त अधिकारी कर्मचारीगण द्वारा परिक्षेत्र कार्यालय पर राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन आयोजित किया गया। यह गीत भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान प्रेरणा का स्त्रोत बना और इस गीत के माध्यम से लोगो में देशभक्ति व एकता की भावना जगाई गई थी।
मोहम्मद अली मिर्ज़ा
