A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:पैमाइश के बाद भी दबंग नहीं छोड़ रहे कब्ज़ा, दे रहे धमकी 

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

मौदहा हमीरपुर। उपजिलाधिकारी के आदेश पर राजस्व निरीक्षक द्वारा पैमाईश और पत्थरगडी कराने के बाद भी दबंग जमीन पर कब्ज़ा नहीं छोड़ रहे और गाली गलौज गलौज कर जानमाल की धमकी दे रहे हैं जिसके बाद पीडिता ने मुकदमा दर्ज कराया है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इचौली निवासी कल्पना पत्नी कुलदीप ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि, उनके खेत की पैमाईश और पत्थर गडी उपजिलाधिकारी के आदेश पर हुई थी लेकिन गांव के ही कृष्ण औतार, प्रेमनारायण और मुकेश आदी ने बीते दो दिन पहले उसके दरवाजे पर आकर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पीडिता ने बताया कि, उसकी तीन बीघा खेतिहर जमीन पर उक्त लोग कब्ज़ा किए हैं और कह रहे हैं कि खेतोँ में आए तो पैर काट लेंगे और जान से मार देंगे हमारा भाई वकील है झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भिजवा देंगे जिससे पीडिता और परिवार भयभीत है। पीडिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!