A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:वोटर पंजीकरण कक्ष का फीता काटकर किया उद्घाटन 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर।मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही छूटे मतदाता या नये बढने वाले मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।इस समय देश के बारह राज्यों में एस. आई. आर. प्रकिया चल रही है। जिसके चलते मंगलवार को नयी मतदाता सूची का प्रकाशन होना है उसी सिलसिले मे कस्बे के रहमानिया इण्टर कालेज में उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह ने फीता काटकर मतदाता पंजीकरण कक्ष का उद्घाटन किया साथ ही नये और पुराने मतदाताओं से सम्बोधन कर बने बी.एल.ओ. डेस्क का निरीक्षण भी किया। इस दौरान प्रधानाचार्या डा. रजिया सुल्ताना, सहित स्कूल स्टाफ, कस्बे के समस्त बूथों के बी.एल.ओ. और भारी संख्या में नये और पुराने मतदाता मौजूद रहे।इस सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरूक किया गया है ताकि अगर कोई मतदाता छूट रहा है तो वह अपना दावा पेश कर सकता है और जो मतदाता मर चुके हैं उन्हें काटने के साथ ही फार्म 6,7,8 भी बांटे गए हैं। ताकि किसी भी मतदाता को कोई समस्या पैदा न हो।

 

Related Articles

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!