A2Z सभी खबर सभी जिले की

स्वतंत्रता दिवस समारोह नई दिल्ली में विशिष्ट अतिथि होंगे अलीगढ़ के पुर्नवासित 12 बंधुआ श्रमिक

अलीगढ़ न्यूज़

स्वतंत्रता दिवस समारोह नई दिल्ली में विशिष्ट अतिथि होंगे अलीगढ़ के पुर्नवासित 12 बंधुआ श्रमिक

मण्डलायुक्त एवं डीएलसी ने श्रमिकों के वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

Related Articles

अलीगढ़ 13 अगस्त 2025  15 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में जिले के पुर्नवासित 12 बंधुआ श्रमिकों को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

आयुक्त, अलीगढ़ मण्डल अलीगढ़ श्रीमती संगीता सिंह एवं उप श्रम आयुक्त नदीम अहमद द्वारा संयुक्त रूप से अलीगढ़ के पुर्नवासित 12 बंधुआ श्रमिकों को भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराये गये वाहन के माध्यम से बुधवार को हरी झंडी दिखाकर व पुष्प वर्षा कर नई दिल्ली के लिए रवाना किया। बस में श्रमिकों की देखरेख के लिए नोडल व श्रम प्रवर्तन अधिकारी आशीष कुमार अवस्थी भी 12 पुर्नवासित बंधुआ श्रमिकों के साथ रवाना हुए हैं। श्रमिकोें की सुरक्षा व सूचना के लिए कलैक्ट्रेट मंे कन्ट्रोल रूम (24X7) दिनांक 16 अगस्त तक संचालित है।

इस अवसर पर सहायक श्रम आयुक्त सुरेन्द्र राकेश, श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुभाष चन्द्र व प्रदेश संगठन मंत्री श्रम विभाग कर्मचारी संघ, उ0प्र0 रवेन्द्र चौधरी उपस्थित रहे

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!