
भारतीय जनता पार्टी की ओर से बानसूर विधानसभा में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सज्जन मिश्रा, जिला पार्षद मनोज यादव और कौशल रावत ने किया।

तिरंगा यात्रा की शुरुआत कांकरिया बस स्टैंड से आलमपुर सरकारी स्कूल के पास शहीद धर्मवीर सिंह शेखावत की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय, वंदे मातरम और शहीदों को याद करते हुए जोश के साथ शामिल हुए। शहीद के परिजनों को माला और साफा पहनाकर सम्मानित किया गया और वीरांगना को शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया।
वीरांगना राजवती और शहीद के परिवार के सदस्य,भाजपा नेता और कार्यकर्ता जिनमें हेमलता सिसोदिया, विजय कुमावत, योगेश सोनी सहित गणमान्य लोग कार्यक्रम मे शामिल थे।
विज्ञापन
