उत्तर प्रदेशशाहजहाँपुर

शाहजहांपुर में अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक तबीयत खराब होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

गफ्फार का फोटो

शाहजहांपुर में अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक तबीयत खराब होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। 40 वर्षीय मृतक गफ्फार, शामली जिले के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के सिक्का गांव के रहने वाले थे। वह पिछले एक महीने से बलिया में कुर्सी बेचने का काम कर रहे थे।

गफ्फार अपने भतीजे मुस्तकीम के साथ अमृतसर एक्सप्रेस से सहारनपुर जा रहे थे। रास्ते में लखनऊ स्टेशन के पास उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके मदद मांगी गई। लखनऊ स्टेशन पर डॉक्टर की टीम ने उनका चेकअप किया और दवा दी, लेकिन हरदोई के शाहबाद पहुंचते-पहुंचते उनकी हालत फिर से खराब हो गई।

इसके बाद, शाहजहांपुर स्टेशन पर ट्रेन रोककर गफ्फार को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों ने बताया कि गफ्फार के चार बेटियां और एक बेटा  है।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!