उत्तर प्रदेशप्रयागराजलखनऊ

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने दिया अनिश्चितकालीन धरना

कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में बड़ौदा ग्रामीण बैंक के सामने किसान यूनियन के पदाधिकारी ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया है उन्होंने बताया यह धरना प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा

;

फतेहगंज पश्चिमी। दलाल की मिली भगत से फर्जी ऋण निकालकर बटवारा करने के मामले में रिपोर्ट लिखने के बाबजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज भाकियू कार्यकर्ता तहसील अध्यक्ष चौधरी सुधीर बालियान की अगुवाई में कस्बा में मौजूद क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के सामने अनिश्चितकालील धरने पर मंगलवार आर पार की लड़ाई लड़ने को बैठ गए।

Related Articles

मंगलवार को बड़ौदा उत्तरप्रदेश ग्रामीण बैंक की स्थानीय शाखा पर तहसील मीरगंज अध्यक्ष चौधरी सुधीर बालियान की अगुवाई में टैंट लगाकर अनिश्चित कालीन धरने बैठे भाकियू कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार के खिलाफ हुंकार भरते हुए कहा।बैंक कर्मी दलालों के माध्यम से धोखे से हस्ताक्षर कराकर फर्जी ऋण निकालकर आपस में बांट लेते है।पिछले वर्ष गांव मनकरी निवासी गुड्डी,सलोनी,अजयपाल,पवन, गांव उनासी निवासी अरविंद, धर्मेन्द्र पाल,गांव नगरिया कला निवासी अजय पाल से दलाल रविपाल ने करीब डेढ़ डेढ़ लाख डेरी ऋण का आवेदन कराकर फाइल पर हस्ताक्षर करा लिए थे। बाद में उसने मानक पूरे नहीं होने की बात कहकर ऋण होने से इनकार कर दिया।आरोप है बैंक प्रबंधक बदलने पर एक साल बाद सभी के यहां ऋण जमा करने का नोटिस आ गया। तब सभी को फर्जी भाड़ा की जानकारी हुई। जिस पर काफी मशक्कत के बाद 3 अगस्त 2025 को सभी पीड़ितों की शिकायत पर बैंक प्रबंधक अमर गुप्ता,फील्ड ऑफिसर कुनाल,कैशियर इकरार,ओमपाल, बीसी संचालक रंजीत सिंह,बैंक सफाई कर्मी राजीव,गांव मनकरी निवासी दलाल रविपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट के बाद कोई कार्यवाही नहीं होने से नाराज धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ताओं ने ऐलान किया है।जब तक फर्जी ऋण का निस्तारण और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक वह धरने से नहीं हटेंगे।बैंक कर्मियों ने पूरे दिन अंदर से ताला डाल लिया था। करीब 4 बजे बाहर से ताला डालकर चले गए। मंगलवार को लंच के बाद बैंक प्रबंधक बैंक नहीं पहुंचे थे।उनका नंबर बंद आ रहा था।अन्य कर्मियों ने धरना से सम्बंधित बात करने से इनकार कर दिया। गुड्डी देवी, ममता, अर्चना ,रामप्यारी ,प्रेमवती, रामकली,शांति देवी, प्रीति देवी, आरती देवी,हरिशंकर, नाथू भाई, मानसिंह, अजय ,लक्ष्मण प्रसाद, सचिन शर्मा ,धर्मेंद्र, जोगेंद्र ,राम सिंह ,बाबूराम , अब्दुल वाहिद, श्यामलाल, मदनलाल, धर्मपाल, ज्ञानी, मुनव्वर अली, इश्तियाक ,मोहम्मद उमर ,मोहम्मद सैफ़, युवराज,  शखावत नवी, मोहम्मद साबिर, अली हसन, देवेंद्र, रिजवान, शकील, ताहिर और महावीर सिंह मौजूद रहे

प्रवन पाण्डेय

जिला संवाददाता बरेली

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!