

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा हमीरपुर। कस्बे के बडी देवी मंदिर प्रांगण में शनिवार से होने वाली श्रीमद भागवत कथा के एक दिन पहले कस्बे में कलशयात्रा निकली जिसमे भक्ति और अध्यात्म का संगम देखने को मिला।
कस्बे के बडी देवी मंदिर प्रांगण में शनिवार से होने वाली श्रीमद भागवत कथा के एक दिन पहले कस्बे की बडी देवी मंदिर से धूमधाम से कलशयात्रा निकाली गई जो बडी देवी से मराठीपुरा, थाना चौराहा, उपरौस पानी टंकी, मलीकुआं चौराहा, तहसील गेट, बंशनाला, गांधी इण्टर कालेज होकर बडी देवी मंदिर में सम्पन्न हुई। इस दौरान हजारों की संख्या में पीताम्बर धारण किए महिला और पुरुषों को देखकर धर्म और अध्यात्म का विशाल संगम देखने को मिला। इस दौरान ढोल, नगाडों और डीजे की धुनों पर धार्मिक गीतों ने पूरे माहौल को धार्मिक बना दिया। कलशयात्रा में उमडी भक्तों की भीड़ को देखते हुए कोतवाली पुलिस मुस्तैदी से डटी रही और क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय स्वयं कलशयात्रा में भ्रमण करते देखे गए। साथ ही कलशयात्रा को लेकर कुछ समय के लिए रूट डायवर्ट भी किया गया।
बताते चलें कि शनिवार से बडी देवी मंदिर में काशी धर्म पीठाधीश्वर स्वामी नारायणानंद जी महाराज भक्तों को कथा का पान कराएँगे। इस दौरान रामदेव सिंह, शिवकुमार पाण्डेय, राकेश पालीवाल, मनीष शुक्ला, राधवेंद्र सिंह गौतम,धनंजय सिंह, उत्तम सिंह, विनय तिवारी, ज्योत्स्ना सिंह सहित हजारों की संख्या में भक्त मौजूद रहे।