दौसाराजस्थान

आत्मनिर्भर भारत पर महिला सम्मेलन वोकल फोर लोकल पर चर्चा के साथ हुआ संपन्न

 

प्रेस विज्ञप्ति

रिपोर्टर: दीपक शर्मा बामनवास

Related Articles

दौसा। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत बुधवार को आनंद शर्मा गर्ल्स स्कूल लालसोट रोड दौसा मैं श्रीमती सुमन शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर क्षेत्र का विधानसभा महिला सम्मेलन आयोजन किया गया।
उन्होंने कहा देश की आत्मनिर्भरता के संकल्प को सशक्त बनाने और स्वदेशी विचार को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने पर चर्चा की गई।

आत्मनिर्भर भारत का विचार केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय आंदोलन है। जो देश की आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी स्वतंत्रता की नींव को सुदृढ़ करता है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में असीमित प्रतिभा, संसाधन और परंपरागत ज्ञान मौजूद है। यदि हम अपने स्थानीय कारीगरों, छोटे उद्योगों और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें तो भारत आत्मनिर्भर बनने के साथ एक सशक्त वैश्विक अर्थव्यवस्था के रूप में भी उभरेगा। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया अभियान इस दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि आयात पर निर्भरता भी घटेगी। जब स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता और पहचान बढ़ेगी, तब राष्ट्र का गौरव भी सुदृढ़ होगा।

लक्ष्मी रेला ने कहा कि आत्मनिर्भरता का अर्थ है कि देश अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति स्वयं करे और विदेशी निर्भरता को कम करे। घरेलू उत्पादन और व्यापार को प्रोत्साहन देने से मुद्रा का संरक्षण होगा। उन्होंने कहा कि कृषि ग्रामीण विकास आत्मनिर्भर भारत का मूल स्तंभ हैं। किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उनकी आय बढ़ाने, आधुनिक तकनीक अपनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन के प्रयासों से गांवों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इससे पलायन रुकेगा और ग्रामीण भारत की आत्मनिर्भरता साकार होगी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्टार्टअप्स और नवाचार के माध्यम से देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभाएँ। उन्होंने कहा कि भारत के युवा असीम ऊर्जा और नवाचार शक्ति के थनी हैं। उन्होंने रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि जब हम अपने हथियार, मिसाइलें और अंतरिक्ष उपकरण स्वयं तैयार करेंगे, तब हमारी रणनीतिक सुरक्षा और राष्ट्रीय सम्मान दोनों सुनिश्चित होंगे। यह स्वदेशी तकनीक शक्ति के साथ हमारे गौरव का भी परिचायक है। आप सभी को देश पर गर्व करना चाहिए। भारत आज रक्षा क्षेत्र में मोबाइल क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो चुका है भारत को विश्व विधार सम्म की तीसरी आर्थिक ताकत बनाने का प्रधानमंत्री मोदी का सपना है, जो जल्दी पूरा होने वाला है।

जिला मीडिया प्रभारी प्रेम हरितवाल ने बताया कि इस बैठक में मुख्य अतिथि एवं मार्गदर्शन के रूप में पधारे गए–माधुरी गुप्ता, कमल शर्मा, ममता सैनी,नीलम गुर्जर, सुमन मीणा, मंजू लता जाटव, मंजू साहू, लक्ष्मी दीक्षित, पिंकी कवर, कलावती गुप्ता, मुन्नी देवी, ललिता जांगिड़, सीता गुप्ता, शशि जेमन,भावना शर्मा, लक्ष्मी जांगिड़, साइना बानो, सुधा गुप्ता, सुनील बेरवा, पद्मावती गुप्ता, सरोज लांबी, समोद कुमारी, महेंद्र महावर, अंजू बाडगुर्जर, प्रियंका राजपूत उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!