नोहरबीकानेरराजस्थानहनुमानगढ़

बी एल ओ राजेंद्र कुमार राज्य स्तर पर सम्मानित।

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने किया सम्मानित।

http://मोहरसिंह,नोहर जिला हनुमानगढ़,राजस्थान। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से चलाए गए मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने पर नोहर विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 321, रा.उ.प्रा. विद्यालय ढाणी भांभूआन के बीएलओ राजेंद्र कुमार को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित 16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के समारोह में राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े ने बीएलओ राजेंद्र कुमार को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह एवं मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास भी मौजूद थे। राजकिया .उच्च .प्राथमिक . विद्यालय. ढाणी भांभूआन में पदस्थापित शिक्षक व बीएलओ राजेंद्र कुमार ने एस आई आर के तहत सौंपे गए दायित्वों का निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन किया। इस उपलब्धि में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव,उपखण्ड निर्वाचन अधिकारी राहुल श्रीवास्तव,एईआरओ रामसिंह एवं सुपरवाइजर मोहरसिंह का मार्गदर्शन एवं सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा। राज्य स्तरीय सम्मान मिलने पर क्षेत्र के बी एल ओ और शिक्षकों में खुशी का माहौल है। गौरतलब है कि बीएलओ राजेंद्र कुमार इससे पूर्व वर्ष 2023 में आधार अपडेट में उत्कृष्ट कार्य के लिए तथा वर्ष 2024 में लोकसभा चुनावों के दौरान अपने बूथ पर 88% मतदान करवाने हेतु जिला कलक्टर द्वारा सम्मानित हो चुके हैं। अखंड भारत नई दिल्ली से मोहरसिंह की खास रिपोर्ट।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!