नोहरराजस्थानहनुमानगढ़

राजकीय उत्कृष्ट उच्च प्राथमिक विद्यालय में किया गया श्री कृष्ण भोग का आयोजन।

बेगराज बेनीवाल ने किया कार्यक्रम का आयोजन।

http://मोहरसिंह,नोहर,जिला हनुमानगढ़ ,राजस्थान। ………………………………… राजकीय उत्कृष्ट उच्च प्राथमिक विद्यालय कर्मशाना में आज शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार की भावना के अनुरुप श्री कृष्ण भोग का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रतन मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन कर्मशाना निवासी बेगराज बेनीवाल द्वारा किया गया है। बेगराज बेनीवाल पूर्व में विद्यालय की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं। सभी विद्यार्थियों के लिए कृष्ण भोग के आयोजन पर विद्यालय स्टाफ, एस एम सी सदस्यों एवं अभिभावकों द्वारा इस आयोजन की मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई। आयोजन में प्रधानाध्यापक सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!