http://मोहरसिंह,नोहर जिला हनुमानगढ़ राजस्थान। नगरपालिका पार्षदों द्वारा नगरपालिका कार्यालय नोहर में आज एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को कुछ पार्षद व भाजपा नेता बसंत तिवाड़ी द्वारा संबोधित किया गया। प्रेस वार्ता में तीखे सवालों के चलते उपस्थित पार्षदगण व पत्रकार आपस में उलझ गए। प्रेस वार्ता में लोहे के लौटे जैसी बातें उठी तो माहौल गर्मा गया। पार्षदों से जब यह सवाल पूछा गया कि विकास में रोड़ा किसने अटकाया , तो पार्षद बोले कि कांग्रेस के बड़े बड़े नेताओं व कांग्रेस के पार्षदों की शिकायत पर विकास कार्य पर रोक लगाई गई है या अधिशाषी अधिकारी से जवाब तलब किया हैं। जब पूछा गया कि भाजपा के राज में कांग्रेस के नेताओं की सुनवाई क्यों की गई व उनके कहने से विकास कार्य क्यों रोका गया तो पार्षदों ने कहा कि हम अपने नेताओं से इस विषय में वार्ता करेंगे। पार्षदों ने सरेआम अमित चाचाण व गणेशराज बंसल का खुलमखुला नाम लिया व शिकायती पत्र दिखाया ,जिसमें कई कांग्रेसी पार्षदों के हस्ताक्षर थे। कांग्रेस के पार्षदों से इस विषय में सवाल किया गया तो जवाब दिया गया कि बेशक शिकायत हमने अपने हस्ताक्षरों से की है और कहा कि बिल्कुल हम लोग वाकायदा स्वायत शासन विभाग के निदेशक इंद्रजीत से मिले है और वस्तुस्थित से अवगत करवाया हैं। साथ ही पार्षदों ने कहा कि शहर के गंदे पानी को इक्कठा करने का और शहर को बचाने के लिए एकमात्र स्त्रोत ही पुराना जोहड़ है,जब तक शहर की पानी निकासी का पूरा हल नहीं हो जाता है तब तक जोहड़ के सौंदर्यकरण में चार करोड़ रुपए खर्चना निरर्थक हैं। साथ ही पार्षदों ने कहा कि नगरपालिका द्वारा पिछले महीनो में करवाए गए विकास कार्यों की पोल खुल चुकी है,साथ ही कहा कि नगरपालिका द्वारा स्थापित किए गए स्पीड ब्रेकर टूटकर चूर चूर हो चुके है,जिनकी लोहे कीलें आने जाने लोगों को चोटिल कर रही है, साथ ही स्कूटी , स्कूटर के टायरों में बैठकर वाहनों में नुकसान कारित कर रही हैं। कांग्रेस पार्षदों ने यह भी कथन किया है कि बैठक में पार्कों की मरम्मत कार्यों पर चर्चा की गई थी न कि नवनिर्माण की। इसी क्रम में पार्षदों का कहना है कि नगरपालिका नोहर द्वारा लाखों लाखों रुपयों की बाल्टी कचरा डालने हेतु खरीदी गई थी,उनका भी पूर्ण रूप से वार्डों में अभी तक वितरण नहीं किया गया हैं।। कुछ भ्रांतियां सफाई व्यवस्था को लेकर भी है,जैसे करोड़ों का कचरा उठाने का ठेका,बीस टिप्परों के संचालन का विषय, बीस टिप्परों के चालक बीस टिप्परों के हेल्पर आदि आदि।। साथी ही दस अस्थाई सफाई कार्मिक,बीस सफाई कार्मिक नाला सफाई के लिए अलग से साथ ही रोलकॉल के समय उपस्थिति का विशेष विषय?????? भाजपा के लोगों ने भी इस बात को कबूल किया कि बेशक स्पीड ब्रेकर टूटकर चूर चूर हो चुके हैं।।।