

रिपोर्टर: दीपक शर्मा बामनवास
दौसा। नवरात्रि के शुभ अवसर पर जिले भर में हर तरफ नवरात्रि पर्व जोर शोर से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में नई मंडी रोड स्थित दुर्गा मंदिर में भी हर्षोल्लास के साथ नवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है और भक्तों के लिए भजनामृत रूपी महा जागरण का कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा।
श्री दुर्गा माता मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष कर्ण वीर चड्डा ने बताया कि हर वर्ष की भांति समिति इस वर्ष भी 29 सितंबर सोमवार रात्री 8:15 से रात भर माता के भक्तों के लिए महा जागरण आयोजित कर रहा है। महा जागरण विजय के प्यारे एंड जागरण पार्टी करनाल (हरियाणा) द्वारा देश के ख्याति प्राप्त गायक कलाकार अभिषेक नरूला, दीप्ति कुकरेजा, तमन्ना मुंजाल, मदन शर्मा, जुनेज वारसी अपनी जादूई आवाज से भक्तों को मंत्र मुग्ध करेंगे। महा जागरण का शुभारंभ जिला कलेक्टर देवेंद्र यादव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया जाएगा। समिति के सचिव संजय सब्बरवाल ने भक्तों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में महा जागरण में पहुंच कर भजनामृत का आनंद लेने की अपील की है।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष दिलीप साहनी सुरेश कुमार, सिकंदर वधावन,राम लक्ष्मण साहनी, श्रवण साहनी, राजेश चड्डा, दर्शन मिगलानी, शोभाराम तोलानी, अनिल भारद्वाज उपस्थित थे।
