

रिपोर्टर: दीपक शर्मा बामनवास
दौसा। नवरात्र स्थापना पर मंदिरों व घर-घर हर्षोल्लास के साथ घट स्थापना हुई । इस बार एक नवरात्रा अधिक होने से माताजी की 10 दिन तक पूजा अर्चना होगी। इसी कड़ी में नई मंडी रोड स्थित दुर्गा मंदिर में घट स्थापना की गई। इस दौरान पंडित उज्जवल शास्त्री, पंडित सत्यनारायण शर्मा ने पूजा अर्चना के साथ घट स्थापना की गई। दुर्गा मंदिर समिति समिति के अध्यक्ष करणवीर चड्ढा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्रा पर्व जोर शोर के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा एवं धार्मिक आयोजन भी किया जाएगा साथ ही भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेगा। घट स्थापना के शुभ अवसर पर समिति अध्यक्ष कर्णवीर चड्ढा , संजय सब्बरवाल, राम साहनी, लक्ष्मण साहनी, प्रतिपाल सब्बरवाल, राजेश, गुलाब झिंगणिया, वसीन, संजय सबरवाल, सिकंदर वधावन, दिलीप साहनी, सहित काफ़ी संख्या में महिला पुरुष, मौजूद रहे।