A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेदौसाराजस्थान

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर जन औषधि केंद्रों के प्रचार हेतु पोस्टर का विमोचन

दौसा। (दीपक शर्मा बामनवास) राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर आमजन को सस्ती, गुणवत्तापूर्ण एवं सही दाम पर औषधियां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र एवं जन औषधि सुगम ऐप के प्रचार-प्रसार हेतु पोस्टर का विमोचन किया गया।

इस अवसर पर औषधि नियंत्रण अधिकारी श्री दुर्लभ शर्मा एवं श्री संदीप भारद्वाज द्वारा जिले के विभिन्न केमिस्ट प्रतिष्ठानों पर जाकर आमजन को जागरूक किया गया। उन्होंने उपभोक्ताओं को दवाइयों के सही दाम, गुणवत्ता, उपलब्धता तथा अधिक मूल्य वसूली से संबंधित शिकायतों की जानकारी देते हुए जन औषधि सुगम ऐप के उपयोग के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. सीताराम मीणा एवं डिप्टी सीएमएस डॉ. दीपक शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जन औषधि केंद्र आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी हैं, जिनके माध्यम से गुणवत्तापूर्ण दवाइयां किफायती दरों पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे जन औषधि केंद्रों का अधिक से अधिक लाभ लें और दवाइयों की कीमतों से संबंधित किसी भी समस्या की सूचना संबंधित विभाग को दें।

Related Articles

अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा करना एवं स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाना है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!