A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेदौसाराजस्थान

बीजेपी का आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम

रिपोर्टर: दीपक शर्मा बामनवास

दौसा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार दौसा विधानसभा क्षेत्र का आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान, वोकल फोर लोकल अभियान व दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम दिनांक 17 अक्टूबर 2025 शुक्रवार को रावत पैलेस,आगरा रोड, दौसा पर दोपहर 2:00 बजे से आयोजित किया जाएगा जिसके मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री माननीय गजेंद्र सिंह शेखावत होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती लक्ष्मी रैला जिला अध्यक्ष करेंगी। विशिष्ट अतिथि  जगमोहन मीना प्रत्याशी विधानसभा क्षेत्र दौसा, डॉ कन्हैया लाल मीना प्रत्याशी लोकसभा क्षेत्र दौसा,भागचंद टांकड़ा विधायक बांदीकुई, राम बिलास डूंगरपुर विधायक लालसोट विक्रम बंशीवाल विधायक सिकराय, राजेंद्र मीना विधायक महवा व आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के जिला संयोजक डॉ रतन तिवाड़ी होंगे । सभी पूर्व जिला अध्यक्षगणों का भी सानिध्य प्राप्त होगा।

जिला मीडिया प्रभारी प्रेम हरितवाल ने आग्रह किया कि भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र दौसा के सभी दायित्ववान पदाधिकारी व कार्यकर्ता बंधु सम्मेलन में आधिकाधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!