A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:दीपावली को लेकर मिलावट खोरों पर नकेल 

संवादाता राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत

मौदहा हमीरपुर। आगामी त्यौहार धनतेरस, दीपावली, भाईदूज और छठपूजा को लेकर जहां मिलावट खोर सक्रिय हो गए हैं तो वहीं आबकारी विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग, उपजिलाधिकारी मौदहा और पुलिस ने मिलकर शराब ठेकों, होटेलों के साथ छोटी दूकानों पर संयुक्त जांच की और सिलोलर में दो होटेलों के साथ मौदहा में एक होटल में कार्यवाही की।

Related Articles

          फोटो-दूकानों की जांच करते हुए

आबकारी, खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ पुलिस ने की संयुक्त जांच ..

गुरूवार को कस्बे सहित सिसोलर में आबकारी विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग, उपजिलाधिकारी मौदहा और पुलिस के साथ होटेलों, शराब ठेकों सहित अन्य दूकानों पर खाद्य सामग्री की जांच की और नमूने लिए जिसमे सिसोलर कस्बे में दो होटलों और मौदहा कस्बे की एक प्रतिष्ठित होटल पर कार्यवाही की गई।बताते चलें कि हमेशा की तरह इस बार भी छापेमारी के पहले ही सूत्रों द्वारा कस्बे के दूकानदारों तक जानकारी पहुंच गई थी जिसके चलते अधिकांश दूकानों के शटर गिर चुके थे। इस दौरान आबकारी अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी गिरीश वर्मा, उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह सहित कोतवाली पुलिस मौजूद रही।इस सम्बन्ध उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह ने बताया कि अक्सर देखने मे आया है कि लोग त्योहारों के समय मिलावट करते हैं इसके लिए साशन और जिलाधिकारी से निर्देश मिले हैं जिसके चलते शराब ठेकों, होटेलों और खाने पीने की चीजों पर खाद्य सुरक्षा विभाग, आबकारी विभाग और कोतवाली पुलिस के साथ छापेमारी की गई है और यह अभियान निरंतर चलता रहेगा ताकि कोई मिलावट खोरी न कर सके।

फोटो-दूकानों की जांच करते हुए

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!