अलीगढ़ जनपद के थाना गंगीरी के ग्राम बढ़ारी मे तालाब में एक मगरमच्छ कुछ समय से देखा जा रहा था जिसकी सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को भी दी गई थी कर्मचारियों द्वारा पूर्व में पकड़ने का प्रयास भी किया गया था परन्तु सफलता नहीं मिली । शनिवार की शाम ग्रामवासियों द्वारा पुनः उस मगरमच्छ को गाँव के अंदर देखे जाने पर ग्रामवासियों ने एकत्रित होकर उस मगरमच्छ को पकड़ कर वन विभाग के कर्मचारियों को सुपुर्द कर दिया जिससे ग्रामवासियों को मगरमच्छ की दहशत से राहत मिली।
2,505 Less than a minute


