A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेदेश

आगर मालवा पुलिस के आरक्षक कृष्णा वसुनिया ने राष्ट्रीय पुलिस खेलों में जीता कांस्य पदक

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने दी बधाई, आरक्षक कृष्णा ने जिले का मान बढ़ाया

आरिफ खान  अखिल भारतीय पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के तत्वावधान में जम्मू एवं कश्मीर पुलिस द्वारा आयोजित 10वीं अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर-2025 (पुरुष एवं महिला) का सफल आयोजन श्रीनगर (जम्मू एवं कश्मीर) में किया गया। यह राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता 8 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2025 तक चली, जिसमें देशभर के राज्य पुलिस बलों, केंद्र शासित प्रदेशों तथा पैरामिलिट्री फोर्स के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी जम्मू एवं कश्मीर पुलिस को सौंपी गई थी।इस क्लस्टर में कुल पाँच प्रमुख खेल — जूडो, पेंचक सिलाट, वूशु, ताइक्वांडो और कराते — शामिल किए गए थे। प्रत्येक खेल में देश के विभिन्न पुलिस बलों के खिलाड़ियों ने अपनी दक्षता, साहस और खेल भावना का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन श्रीनगर में भव्य रूप से किया गया तथा इसका उद्देश्य पुलिस बल में शारीरिक सुदृढ़ता, अनुशासन और खेल भावना को बढ़ावा देना रहा।

मध्यप्रदेश पुलिस का प्रतिनिधित्व कर रहे आरक्षक कृष्णा वसुनिया, जो वर्तमान में पुलिस अधीक्षक कार्यालय आगर मालवा में पदस्थ हैं, ने कराते खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का गौरव बढ़ाया। उन्होंने कराते खेल के 60 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लिया और कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अर्जित किया। यह उपलब्धि उनके कठोर परिश्रम, निरंतर अभ्यास और समर्पण का परिणाम है, जिसने आगर मालवा पुलिस सहित सम्पूर्ण मध्यप्रदेश पुलिस को गौरवान्वित किया है।पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने आरक्षक कृष्णा वसुनिया को उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि

कृष्णा वसुनिया ने अपनी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर आगर मालवा पुलिस का नाम ऊँचा किया है। उनकी यह सफलता अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है और यह दिखाती है कि समर्पण और अनुशासन से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि पुलिस बल में खेलकूद गतिविधियाँ न केवल शारीरिक दक्षता को बढ़ाती हैं बल्कि मनोबल और टीम भावना को भी सुदृढ़ करती हैं, जिससे अधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन और अधिक प्रभावी ढंग से कर पाते हैं।

Related Articles

इस प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन 16 अक्टूबर 2025 को श्रीनगर में किया गया, जिसमें देशभर के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। आरक्षक कृष्णा वसुनिया का यह प्रदर्शन जिले ही नहीं बल्कि प्रदेश के लिए भी गर्व का विषय है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!